- Hindi News
- National
- Chapar News Rajasthan News Crime Patrol Fame Yogesh 29 Will Audition In Churu A Two Month Acting Workshop
क्राइम पेट्रोल फेम योगेश 29 को चूरू में लेंगे ऑडिशन, दो माह की एक्टिंग वर्कशॉप होगी
सादुलपुर | सोनी चैनल के सीरियल क्राइम पेट्रोल में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले व थियेटर एक्टर अवाॅर्ड से सम्मानित योगेश परिहार 29 मार्च को चूरू में ऑडिशन लेने के लिए आएंगे। इच्छुक युवा 29 मार्च सुबह 10 से शाम 7 बजे तक चूरू के होटल श्याम में अॉडिशन दे सकते हैं। अॉडिशन में सलेक्ट हुए लोगों के साथ दो माह की एक्टिंग वर्कशॉप चूरू में ही आयोजित की जाएगी, जिसमें योगेश ट्रेनिंग देंगे। परिहार जीटीवी के सीरियल कलेक्टर साहब, शॉर्ट फिल्म श्मशान, सोनी के सीरियल मन में विश्वास है, स्टार भारत के सीरियल सावधान इंडिया आदि में अभिनय कर चुके हैं।