- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Dadhich Kanya Mandal Organized Many Programs For The First Time On Women39s Day
दाधीच कन्या मंडल ने पहली बार महिला दिवस पर आयोजित किए कई कार्यक्रम
सुजानगढ़ | महिला दिवस के उपलक्ष में दाधीच कन्या मंडल की ओर से दाधीच समिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समाज की महिलाएं और बेटियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाह-वाही लूटी। होली महोत्सव कार्यक्रम भी हुआ। म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, गुब्बार कम्पीटिशन के अलावा कविता, भाषण व डांस के कार्यक्रम हुए। होली के गीतों पर भी महिलाओं व बेटियों ने नृत्य किया। मंडल की स्नेहा दाधीच के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में अंजली दाधीच, भाग्यश्री दाधीच ने फाग महोत्सव और फूलों की होली का कार्यक्रम किया। दाधीच समाज की ओर से पहली बार कन्या मंडल की ओर से ये कार्यक्रम हुआ। दधिमति माताजी के मंगल पाठ हुए व फूलों की होली का कार्यक्रम हुआ।