पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Demand For Acceptance Of Teachers39 Leave With Students

विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के अवकाश की स्वीकृति की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरदारशहर | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक में कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष डॉ. पवन महर्षि ने कहा कि इस बीमारी से जागरूकता व सतर्कता ही एकमात्र बचाव है। मंत्री उम्मेदसिंह राठौड़ ने कहा कि बच्चों के अवकाश के बाद भी दूर-दराज स्थानों पर सेवा देने वाले शिक्षकों को स्कूल आने का आदेश देना समझ से परे है। प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों का भी अवकाश स्वीकृत करना चाहिए। बैठक में विनय शर्मा, विकास, शंकरलाल शर्मा, मदनलाल बोहरा, रविन्द्र फागना, सुरेशचंद शर्मा, सुखराम, दिलीप कुमार, डालूराम सोनी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...