- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Demand For Investigation Of Disturbances In Cooperative Societies Memorandum Given
सहकारी समितियों में हुई गड़बड़ी की जांच करवाने की मांग, ज्ञापन दिया
भगेला, ग्वालिसर व भटोड़ गांव के ग्रामीणों ने सहकारी समितियों में हुई गड़बड़ी की जांच करवाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। कामरेड सुनील पूनिया व मनीराम ढाका के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन में गहलोत सरकार के समय हुई कर्जमाफी के समय संस्थापकों की ओर से की गई गड़बड़ी की जांच करवाने की मांग की है। सुनील पूनिया ने बताया कि अगर प्रशासन ने 15 मार्च तक उचित कार्यवाही नहीं करता है, तो 16 मार्च को डीवाईएफआई के बैनर तले प्रस्तावित आंदोलन में भगेला, ग्वालिसर व भटोड़ के ग्रामीण शामिल होंगे।