- Hindi News
- National
- Bidasar News Rajasthan News Demand To Arrest All The Accused Named Protest In Front Of Police Station
नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, थाने के सामने प्रदर्शन
गांव घंटियाल की रोही की विवाहिता को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किए जाने के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ जुलूस निकाला। नारेबाजी कर पुलिस थाने के आगे धरना देकर विरोध जताया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को पुलिस थाने में बुलाकर वार्ता की। एएसपी सीताराम माहिच, पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र शर्मा, एसडीएम श्योराम वर्मा, छापर थानाधिकारी राजीव रायल आदि ने प्रतिनिधिमंडल को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं जोड़ने, पुलिस पकड़ से दूर नामजद आरोपियों को चार दिन में गिरफ्तार करने तथा मामले की जांच उच्चाधिकारियों से करवाने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त किया। प्रतिनिधिमंडल में एड. जस्सुनाथ सिद्ध, भंवरनाथ, विवेक माचरा आदि शामिल थे।