पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladanu News Rajasthan News Demand To Arrest The Killers Of The Deceased Feroze And Compensation Of Five Lakh Rupees To The Family Gave The Memorandum

मृतक फिरोज के हत्यारों को गिरफ्तार करने व परिवार को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग, ज्ञापन दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेड़तियान सिलावट समाज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन देकर मकराना में तीन मार्च को हुई फायरिंग में मृतक फिरोज के हत्यारों को गिरफ्तार करने व परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मेड़तियान सिलावट समाज राजस्थान अध्यक्ष मोहम्मद जान बल्खी ने बताया डीडवाना निवासी फिरोज समनीघर अपने दोस्तों के साथ मकराना में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। गांव जुसरी चौराहे पर अचानक फायरिंग हो गई, जिसमें फिरोज की मौत हो गई तथा उसका साथ नवाब घायल हो गया। मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फायरिंग का मास्टर माइंड शार्प शूटर समीर भाटी व उसके साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिनको तुरन्त गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा मृतक के परिवार के पास आय का कोई स्रोत नहीं होेने के कारण परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में लाडनूं सदर अब्दुल शकूर, प्रवक्ता नूर मोहम्मद बल्खी, मोहम्मद सलीम बल्खी, अब्दुल हमीद मुगल, महबूब आलम, मोहम्मद काशिफ, मुस्लिम महासभा राजस्थान के इरफान कायमखानी, मोहम्मद नदीम, दीन मोहम्मद, मोहम्मद रफीक,अब्दुल रशीद, जाकिर खान, इंसाफ खान, सिकंदर अली बडगुजर,मोहम्मद जावेद, आरीफ बल्खी, इरफान खिलजी, मोहम्मद अयूब, असगर अली खिलजी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...