- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Demand To Get Dr Ambedkar39s Picture Installed In Offices And Educational Institutions
कार्यालयों और शिक्षण संस्थानाें में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगवाने की मांग
डॉ. अंबेडकर समाजसेवा समिति ने विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र लगवाने की मांग की है। अध्यक्ष चंद्रभान शीला, गजेंद्रसिंह, सोमवीर शीला, दलीपसिंह, अजय बौद्ध सहित अन्य लोगों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि डॉ. अंबेडकर की 129वीं जयंती 14 अप्रैल को है। उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड शासन की ओर से डॉ. अंबेडकर के चित्र लगाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। इसी प्रकार प्रदेश सरकार भी सभी राजकीय कार्यालयों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, परिषदों, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस कार्यालयों आदि में डॉ. अंबेडकर के चित्र लगाने के स्पष्ट आदेश जारी करें।