- Hindi News
- National
- Bidasar News Rajasthan News Demand To Take Affirmative Action On Demands Patwar Union Submitted Memorandum To The Minister
मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग, पटवार संघ ने मंत्री को ज्ञापन दिया
राजस्थान पटवार संघ के पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल व एसडीएम को ज्ञापन देकर विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 28 अप्रैल 2018 को हुए समझौते को करीब दो वर्ष का समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में वेतन विसंगतियों को दूर करने, पूर्व में हुए समझौतों की पालना करने सहित चार सूत्री मांगों का उल्लेख किया है। ज्ञापन देने वालों में संघ अध्यक्ष रूपचंद चौधरी, भगवती प्रजापत, विनोद सैनी, मानवेन्द्र शर्मा, हेतराम सारण, भंवरलाल आदि शामिल थे।
मुक्तिधाम की दीवार तोड़ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की मांग
सरदारशहर | अर्जुन क्लब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विकास समिति ने थानाधिकारी को ज्ञापन देकर अर्जुन क्लब मुक्तिधाम की दीवार तोड़कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे मुक्तिधाम में कार्यरत पूनमचंद मिस्त्री समिति के पदाधिकारियों को बताया कि मुक्तिधाम परिसर की उत्तर-पूर्व की भूमि पर दीवार तोड़कर अतिक्रमण करने की नीयत से रास्ता निकाला जा रहा है। समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा इस बारे में जानकारी ली। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक प्रकाश बुुच्चा, अध्यक्ष अशोक पींचा, उपाध्यक्ष प्रकाश सेठिया, महामंत्री चंपालाल चौहान, उप महामंत्री गणेश माली, कोषाध्यक्ष संपतमल तातेेेेड, विधि सलाहकार राजेंद्र राजपुरोहित, हनुमानमल सोनी, गोपीकिशन शर्मा आदि शामिल थे।
बीदासर. सामाजिक न्याय मंत्री मास्टर मेघवाल को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी।