- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Demonstration Of People In Protest At The Mp Chowk In Sadulpur Before Someone Burnt Holika
सादुलपुर के एमपी चौक में गैर पहुंचने से पहले ही किसी ने होलिका दहन कर दिया, विरोध में लोगों का प्रदर्शन
महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में मातामंडी में होने वाली होलिका दहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गैर के पहुंचने से पहले ही दहन किए जाने मोहल्लेवासियों ने डेढ़ घंटे प्रदर्शन कर विरोध जताया। महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र की होली मातामंडी के पास दहन की जाती है। यहां पुलिस भी तैनात थी। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति होलिका दहन कर गया। इसके बाद एमपी चौक क्षेत्र की गैर पहुंची तो होलिका दहन हो चुकी थी।
घटना को लेकर मोहल्ले के द्वारकाप्रसाद, रतनसिंह, प्रमोद दूगड़, चौथमल दर्जी, निर्मलमल, विजयसिंह आदि ने आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी विष्णुदत के समक्ष भी लोगों ने गैर के पहुंचने से पहले ही होलिका दहन करने को लेकर रोष जताया। थानाधिकारी ने गैर में शामिल लोगों को गाड़ी में
डालकर थाने में ले जाने की बात कही तो लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए। पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पूर्व विधायक मनोज न्यांगली भी मौके पर पहुंचे। समझाइश कर मामला शांत करवाया। लोग करीब डेढ़ घंटे तक मातामंडी पर बैठे रहे।
हाेलिका दहन के बाद ध्वजा को लेकर युवक भिड़े, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया
सादुलपुर | होली टिब्बा पर सरकारी होली दहन के दौरान प्रहलाद (ध्वजा) लेने के दौरान कुछ युवक भिड़ गए। धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस व पालिका प्रशासन द्वारा सरकारी होली टिब्बा पर व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। चेयरमैन के प्रतिनिधि के रूप में सेवानिवृत्त एएसपी नियाज मोहम्मद ने होलिका दहन किया। इस दौरान युवकों में ध्वजा को लेने के लिए होड़ मच गई। इसी दौरान दो गुट आपस में ध्वजा को लेकर भिड़ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। इस माैके पर डीवाईएसपी चंद्रप्रकाश, थानाधिकारी विष्णुदत्त, पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर मरोदिया आदि मौजूद थे।
अज्ञात द्वारा होलिका दहन करने पर विरोध जताते मोहल्लेवासी।