पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bidasar News Rajasthan News Discussion In Meeting On Maintaining Law And Peace On Heli Festival

हाेली पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बैठक में चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहवा | होली पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में राजगढ़ सीओ चंद्रप्रकाश पारीक व थानाधिकारी गोविन्दराम विश्नोई ने पर्व पर आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने आदि की मांग की।

बीदासर | पुलिस थाना में होली पर्व को लेकर एसडीएम श्योराम वर्मा की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। एसडीएम वर्मा ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण से मनाए। थानाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने होली के पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएलजी सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी, ईओ प्रकाशचंद खीचड़, उपाध्यक्ष जवाहरसिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव मेघराज संाखला आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...