पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Drunk Constable Entered Into Fbnc Ward At 8 Pm Abused Female Nursing Workers Suspended

शराब के नशे में धुत कांस्टेबल एफबीएनसी वार्ड में रात 8 बजे घुसा, महिला नर्सिंगकर्मियों से किया दुर्व्यवहार, सस्पेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डीबी अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। मातृ शिशु अस्पताल के एफबीएनसी वार्ड में 10 मार्च की रात करीब एक बजे अस्पताल चौकी में कार्यरत कांस्टेबल सरदारसिंह शराब के नशे में आया और महिला नर्सिंग स्टाफ से दुर्व्यवहार किया।

दुस्साहस की बात ये रही कि यही कांस्टेबल 11 मार्च की रात 8 बजे फिर शराब के नशे में एफबीएनसी वार्ड में घुस गया। अस्पताल में लगे गार्ड ने विनती कर कांस्टेबल को बाहर निकाला। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात नर्स ने शराब के नशे में धुत सिपाही का वीडियो बना लिया। सिपाही का बनाया गया वीडियो वायरल होने का पता चलने पर एसपी तेजस्वनी गौत्तम ने बुधवार रात को उसे सस्पेंड कर दिया। इधर, घटना को लेकर नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

नर्सिंग स्टाफ ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

दो दिन लगातार एक ही सिपाही द्वारा शराब के नशे में आकर स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई व अस्पताल चौकी की व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने की मांग की। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष सुमेर सिहाग, जिला संरक्षक दयानंद पूनिया, जिला संयोजक मामराज ईसराण सहित नर्सिंग स्टाफ के भंवरलाल वर्मा, आशीष ढाका, अंकित चौधरी, कैलाश सैनी, रणजीत व मंगलसिंह आदि के हस्ताक्षर है। इससे पूर्व अस्पताल में कार्यरत स्टाफ ने पीएमओ को पत्र देकर पूरी घटना से अवगत करवाया।

मातृ शिशु अस्पताल में हुई घटना को लेकर सिपाही के वीडियो से जानकारी मिली। सबसे पहले अस्पताल चौकी में जांच करवाई गई, तो सिपाही अनुपस्थित मिला। वहां उसकी अनुपस्थिति लगाई। इसके बाद बुधवार रात ही उसे सस्पेंड कर दिया गया। पूरे मामलों को लेकर विभागीय जांच करवाई जा रही है। जांच चूरू डीएसपी कर रहे हैं।
-तेजस्वनी गौतम, एसपी, चूरू

जानकारी के अनुसार अस्पताल चौकी में कार्यरत कांस्टेबल सरदारसिंह शराब के नशे में 10 मार्च की रात करीब एक बजे एफबीएनसी वार्ड में घुस गया। वहां उसने ड्यूटी स्टाफ से साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद कांस्टेबल फिर 11 मार्च की रात करीब आठ बजे शराब के नशे में एफबीएनसी वार्ड में पहुंच गया। वहां ड्यूटी कर रही नर्स ने उसे बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गया। इसके बाद नर्स ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तो कांस्टेबल ने कहा कि और वीडियो बना लो। इस दौरान काफी देर तक बहस करता रहा।

इस तरह बहस करता रहा : कांस्टेबल ने कहा कि ये नर्स ड्यूटी पर है उसको देख रहा हूं। वहां मौजूद स्टाफ ने कहा कि नर्स को देखने आता है क्या कोई। इस पर बोला मैं तो बुझने आया हूं, ये शिशु वार्ड है, मेरा काम है चैक करना। स्टाफ ने कहा वार्ड में चैक करना का क्या काम है। इसके बाद वीडियो बनाने लगी तो बोला-बनाओ बनाओ, तमी वीडियो बनाओ। इस दौरान गार्ड ने कहा ये चौकी का इंचार्ज है। कांस्टेबल ने कहा आप वीडियो बनाओ, थारी ही चलेगी कै अठे। स्टाफ ने कहा अापका काम लोगों की रक्षा करना है, न कि बहस करना। फिर कांस्टेबल बोला मैं चैक करने आया हूं डॉक्टर है क्या। वीडियो में अंत में अस्पताल में कार्यरत एक गार्ड आता है और सिपाही से चौकी में जाने की विनती करता दिखाई दे रहा है।

महिला नर्सिंगकर्मियों ने कहा-जब स्टाफ ही सुरक्षित नहीं है तो मरीजों की सुरक्षा कैसे होगी : मातृशिशु अस्पताल में अधिकतर स्टाफ महिलाएं ही हैं। इसके साथ ही यहां महिला रोगियों और महिला परिजनों का ही अधिक आना रहता है। पूरे अस्पताल सहित इस विंग की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से अस्पताल चौकी संचालित की जा रही है। इसी चौकी के सिपाही ने शराब के नशे में स्टाफ को सुरक्षा देने की बजाय उनको असुरक्षित करने पर तुल गया। अस्पताल में गार्ड भी लगाए गए है और वे रात को भी ड्यूटी करते हैं। लेकिन शराब के नशे में आए सिपाही को निकालने की उनकी भी हिम्मत नहीं हुई। महिला नर्सिंग सहित स्टाफ सदस्यों का कहना है कि जब स्टाफ ही सुरक्षित नहीं है, यहां आने वाले रोगियों व उनके परिजनों की सुरक्षा कैसे होगी।

स्टाफ ने पूछा तो कांस्टेबल बोला- ये नर्स ड्यूटी पर है उसको देख रहा हूं, काफी देर बहस की, स्टाफ ने वीडियो बनाया तो बोला-और बना लो

बहस करता नशे में धुत कांस्टेबल सरदारसिंह।
खबरें और भी हैं...