पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Due To Hailstorm 36 Villages Of The District Have The Highest Crop Girdawari Started In Tehsils

ओलावृष्टि से जिले के 36 गांवों में सर्वाधिक फसल खराबा, तहसीलों में गिरदावरी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों जिले के रतनगढ़, सादुलपुर, चूरू सहित कई ब्लॉक के गांवों में ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई। चना, गेहूं, सरसों अादि को नुकसान पहुंचा है। विधानसभा में चूरू व रतनगढ़ विधायकों ने और लोकसभा में बुधवार को सांसद ने मुद्दा उठाते हुए गिरदावरी की मांग की। इधर, 9 मार्च से जिले में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है, जो 20 मार्च तक चलेगा। प्रारंभिक आकलन में ये सामने आया कि जिले में करीब 36 गांवों में नुकसान ज्यादा हुआ। किसानों का कहना है कि तहसीलवार सर्वे में इसका पता चल सकेगा। सोमवार को रतनगढ़ व सरदारशहर के गांवों में पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने नुकसान से हुए खराबे का जायजा लिया। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि फसलों की गिरदावरी करवाई जा रही है। ओलावृष्टि से सर्वाधिक नुकसान चूरू, रतनगढ़ व सरदारशहर में हुआ। उनका कहना है कि सरदारशहर में ईसबगोल, चूरू व रतनगढ़ में चना-सरसों की फसलों का नुकसान पहुंचा।

प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने रतनगढ़ के दाऊदसर गौरीसर, अजीतसर, धीरासर, सारसर, उदासर सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों का दुःख-दर्द जाना। किसान प्रभारी मंत्री के सामने ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल को लेकर पहुंच गए। इधर, सरदारशहर तहसील के गांवों का भी प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया। सरदारशहर क्षेत्र के उदासर, अजीतसर, सारसर आदि गांवों में जिला कलक्टर संदेश नायक, विधायक भंवर लाल शर्मा, एसडीएम रीना छींपा की उपस्थिति में जन सुनवाई की तथा किसानों की पीड़ा जानी।

दाउदसर के एक खेत में नुकसान का जायजा लेते प्रभारी मंत्री डॉ. गर्ग।
खबरें और भी हैं...