विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुए
सुजानगढ़ | विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत शुक्रवार को राजकीय बगड़िया अस्पताल में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर विशेषज्ञों ने रोगियों को ग्लूकोमा (काला पानी) होने के कारण, लक्षण, दुष्प्रभाव व उपाय सहित जांचों के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. एसएल माहिच, डॉ. पुरुषोत्तम करवा, डॉ. विजय कुमार बगड़िया, डॉ. बंशीधर, डॉ. अनिल कुमार व श्यामसुंदर स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।