काेराेना को लेकर नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगित
चूरू | लायंस क्लब की अाेर से 12 मार्च काे राजकीय बच्छावत अस्पताल में हाेने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर काे स्थगित किया गया। प्रवक्ता आरसी राजोतिया ने बताया कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कहने पर शिविर काे स्थगित किया गया है। अब शिविर 11 अप्रैल काे प्रस्तावित है।