पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahwa News Rajasthan News Farmers Continue To Protest On Insurance Clams And Other Demands General Assembly In Front Of Sbi On 17

बीमा क्लैम व अन्य मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी, 17 को एसबीआई के सामने महासभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में बकाया बीमा क्लैम व केसीसी पर अधिक ब्याज की वसूली के विरोध में किसानों की ओर से एसबीआई शाखा के आगे दिया जा रहा धरना गुरुवार को आठवें दिन जारी रहा। कामरेड काशीराम पूनिया ने कहा कि जब तक बैंक की ओर से किसानों के बकाया बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया जाता है तथा केसीसी पर वसूला गया अधिक ब्याज उनके खातों में नहीं जमा करवाया जाएगा, तब तक किसान यहां से नहीं उठेंगे।

साहवा इकाई मंत्री सुनील पारीक ने बताया कि 17 मार्च को एसबीआई के आगे धरनास्थल पर किसानों की महासभा होगी, जिसमें आंदोलन को गति देने व आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। महासभा में भादरा विधायक कामरेड बलवान पूनिया, एडवोकेट निर्मल प्रजापत, उमराव सहारण, चिमनाराम फांडर आदि प्रदेशस्तरीय नेता शामिल होंगे। पारीक ने बताया कि महासभा को लेकर खोपड़ा, मेहघाना, भंगूली, खोपड़ा पट्टा, खोपड़ा खालसा, कुंजी, कनाऊ आदि गांवों में पहुंचकर किसानों से जनसम्पर्क कर महासभा में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। धरना स्थल पर दानाराम पूनिया, काशीराम पूनिया, दाताराम भाकर, सलीम खान, जीराम मेघवाल, लक्ष्मीनारायण ख्यालिया, च्यानणमल कुम्हार, नत्थूराम सैनी आदि मौजूद थे।

उपतहसील कार्यालय पर किसानाें का प्रदर्शन अाज

सिद्धमुख | उपतहसील कार्यालय के सामने बकाया बीमा क्लैम व नहर से जुड़ी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों की ओर से दिया जा रहा धरना गुरुवार को जारी रहा। कामरेड मोहनलाल ने कहा कि प्रशासन व बीमा कंपनी की ओर से हर बार आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे किसान किसी भी हाल में सहमत नहीं होंगे। 13 मार्च को किसान उप तहसील कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर आंदोलन को गति प्रदान करेंगे। धरने पर कामरेड बेगराज राजपुराेहित, गाेरीशंकर, भूपसिंह पूनिया, हरीराम, इद्राज, महावीर सहित किसान उपस्थित थे।

साहवा. एसबीआई के सामने चल रहे धरने में उपस्थित किसान।
खबरें और भी हैं...