- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Farmers Led By Mla Balwan And Comrade Amaram Will Surround The Sdm Office Tomorrow
विधायक बलवान और कामरेड अमराराम के नेतृत्व में किसान कल करेंगे एसडीएम कार्यालय का घेराव
डीवाईएफआई तहसील कमेटी की ओर से किसानों के बकाया बीमा क्लैम व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की तुरंत गिरदावरी करवाने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर 16 मार्च को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एसएफआई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील पूनिया ने बताया कि मिनी सचिवालय के आगे सुबह 10 बजे किसान सभा होगी, जिसमें भादरा विधायक कामरेड बलवान पूनिया व कामरेड अमराराम किसानों को संबोधित करेंगे। फिर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बीकानेर विवि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीतसिंह ने बताया कि किसानों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसान का एक-एक रुपया नहीं आ जाता।
इधर, मिनी सचिवालय के आगे धरना 13वें दिन जारी रहा। धरने पर कामरेड होशियारसिंह, कृष्ण भोजानिया, मनीराम ढाका, संजय पूनिया, शुभराम पूनिया, रमेश पूनिया, प्रताप मेघवाल आदि बैठे। सुनील पूनिया, अजीतसिंह, डीवाईएफआई तहसील अध्यक्ष मुनेश पूनिया, कृष्ण भोजानिया व मनीराम ढाका ने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर किसानों से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।