पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Farmers Will Also Be Able To Make Insurance Clam Related Complaints Offline

बीमा क्लैम संबंधित शिकायत ऑफलाइन भी कर सकेंगे किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रभारी मंत्री ने दाउदसर के राजीव गांधी सेवा केंद्र के बाहर जनसुनवाई की। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने मंत्री को स्थिति से अवगत करवाते हुए अविलंब मुआवजा दिलवाने की मांग की। गर्ग ने उच्चाधिकारियों को शीघ्र गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। मंत्री के साथ जिला कलेक्टर संदेश नायक, विधायक अभिनेष महर्षि, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा, पीसीसी सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया, कल्याणसिंह शेखावत, प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, नगर व देहात भाजपा अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया व अर्जुनसिंह फ्रांसा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद चाकलान आदि मौजूद थे। प्रभारी मंत्री ने बताया कि बीमा कंपनियों को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। जो किसान फसल बीमा में कवर नहीं हो रहे हैं, उन्हें राज्य आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमा क्लैम से संबंधित शिकायत ऑफलाइन शिकायत भेजने की व्यवस्था भी की गई है। प्रभारी मंत्री ने चूरू में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सर्वे इस तरह से हो कि सभी पीड़ित किसान कवर हो सकें।

खबरें और भी हैं...