- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News Fireworks On The Announcement Of Government College
सरकारी कॉलेज की घोषणा पर आतिशबाजी की
राजलदेसर | विधानसभा में चल रहे बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राजलदेसर में सरकारी कॉलेज की घोषणा करने पर शुक्रवार शाम को आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। विधायक अभिनेष महर्षि ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर उपतहसील मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज खोलने की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सरकारी कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी है। इस घोषणा व विधायक महर्षि के प्रयास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू, जिला उपाध्यक्ष कुंदनमल दाधीच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।