पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sujangarh News Rajasthan News Former Chief Minister Of Uttarakhand Rawat Congress National General Secretary Wasnik And Abrar Salasar Came

उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव वासनिक व अबरार सालासर आए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सालासर | उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव मुकुल वासनिक व दानिस अबरार ने सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। रावत ने कहा कि पार्टी के ऊपर आई विपदाओं को बालाजी महाराज दूर करेंगे। उन्होंने ज्योतिराज्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कल तक जो भाजपा के खिलाफ थे, वो आज भाजपा में चले गए है, वो सता के बिना नहीं रह सकते है। सता के लालच में गए है। सिंधिया वर्किंग कमेटी सदस्य व राष्ट्रीय स्तर पर पाटी के महासचिव थे। रावत ने दावा किया कि एमपी में कांग्रेस सरकार अपना बहुमत सिद्ध करेगी। इस मौके पर हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, जीतमल शर्मा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बालाजी गोशाला संस्थान पहुंचकर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर पूजा की। गोशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने गोशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...