पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sujangarh News Rajasthan News Former President Of Sainik Welfare Board Bajaur Was Welcomed

सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाजौर का अभिनंदन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर का शनिवार को खानपुर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजलाई चौराहे पर स्वागत किया। मालासी सरपंच विश्वजीत कस्वा ने बाजौर को फूलों का गमला भेंट किया। इस मौके पर बाजौर ने मध्यप्रदेश में गरमाई सियासत को लेकर कहा कि वहां पर भाजपा की सरकार बनना तय है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान हमारे विधायकों को गुंडागर्दी से जबरन बंदी बना रखा है, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दूध पीते बच्चे नहीं हैं, अपनी मर्जी से भी भाजपा के पक्ष में आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि पूरा कुनबा एक जगह है। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर, वीरेन्द्र ढाकावाली, पूर्व सरपंच सवाईसिंह, श्रवणसिंह, भीवराज प्रजापत,अजय बिनावरा, मूलचंद बिनावरा, हंसराज दादरवाल व दशरथसिंह मौजूद थे

खबरें और भी हैं...