महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स शुरू
सरदारशहर | इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंस कंप्यूटर सेंटर में रविवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का प्रतिपक्ष नेता राजकरण चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। धर्मेंद्र कुरील, डॉ. सीके दीक्षित, पूर्व पार्षद मदनसिंह निर्माण, पृथ्वीसिंह ने कंप्यूटर कोर्स को महिलाओं के लिए उपयोगी बताया। निदेशक राजेंद्रसिंह शेखावत ने आभार जताया।