- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News From Today We Will Picket For The Drainage Of Dirty Water
गंदे पानी की निकासी के लिए आज से देंगे धरना
गुलपुरा रोड पर गोशाला के पास एकत्रित गंदे पानी की निकासी को लेकर शनिवार को धरना दिया जाएगा। उक्त रोड पर पिछले काफी समय से गंदे पानी की समस्या है जिससे सड़क टूट चुकी है, राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। सामाजिक कार्यकर्ता सोमवीर सुडा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सड़क पर गंदा पानी एकत्रित होकर आवागमन को बाधित कर रहा है। समय-समय पर इसके लिए आवाज भी उठाई गई, परंतु स्थाई समाधान नहीं हुआ। कुछ समय पूर्व अस्थाई तौर पर इसका समाधान किया गया, लेकिन अब वापस राेड पर गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। शनिवार दोपहर तीन बजे तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मौकास्थल पर धरना शुरू किया जाएगा।
गुलपुरा रोड़ पर एकत्रित गंदा पानी।