- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Gandhi Bhajan And Desh Bhakti Songs Competition
गांधी भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता
चूरू | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों के सिलसिले में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजन संयोजक रियाजत खान , सह संयोजक रतनलाल जांगिड़, मुख्य अतिथि नगर परिषद उप सभापति नसीम निशा, प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी, विशिष्ट अतिथि सीबीईओ सुरेश कुमार धौलपुरिया, संतोष कुमार महर्षि, मुबारक अली भाटी, सलीम चौहान, रमजान खान, महेश मिश्रा, हरिप्रसाद, राकेश चौधरी, राजेंद्र चौबे आदि भी मौजूद रहे। निर्णायक के तौर पर अध्यापिका रुचिका सैनी, सुशीला देवी ने भूमिका निभाई। संचालन हरिप्रसाद और कृष्णा पचार ने किया। इधर, राजकीय पारख बालिका मा. विद्यालय में सभापति पायल सैनी की अध्यक्षता में भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सभापति सैनी ने छात्राओं का आह्वान किया कि वे गांधीजी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर मेहनत व लगन से शिक्षा ग्रहण करें। वार्डवासियों ने सभापति से अनुरोध किया कि वे विद्यालय को क्रमोन्नत करने में सहयोग करें। कार्यक्रम में छात्राओं ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।इस अवसर पर वार्ड पार्षद (15) शाहरूख खान, वार्ड पार्षद (26) नोमान खान, असलम खोखर, पूर्व पार्षद मोहम्मद हुसैन, भामाशाह बाबू खां सहित शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था प्रधान सरोज सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संबोधित करते सीबीईअो।