पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Gandhi Bhajans And Patriotic Songs Echoed In Schools

स्कूलों में गूंजे गांधी भजन व देशभक्ति के गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर जिले के तारानगर के राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल में गांधी भजन व देश भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। आयोजन संयोजक नरेंद्र दूत व सह संयोजक लीलाधर जोशी ने संबोधित करते हुए गांधीजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। एसीबीईओ बाबूलाल बुनकर, प्राचार्य देव करण सिंह, कुंदन सैनी, जयचंद शर्मा, पुष्कर दत्त इन्दौरिया सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था। संयोजक दूत ने बताया कि प्रतियोगिता में पूजा रूयल प्रथम, तेजस्वी राठौड़ द्वितीय तथा लाली तृतीय स्थान पर रहीं।

दांडी यात्रा वर्षगांठ सप्ताह में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, शनिवार को होगा नुक्कड़ नाटक : जिले में 18 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। चूरू ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के तहत 14 मार्च को सायं 5 बजे रोडवेज बस स्टैंड चौराहे पर राष्ट्रपिता गांधी के जीवन को जीवंत रूप देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं स्कूलों में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार 15 मार्च को सुबह 10 बजे से राजकीय कन्या महाविद्यालय, चूरू में चित्रकला प्रतियोगिता एवं विद्यालयों में पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 16 मार्च को सुबह 10 बजे नर्सिंग कॉलेज परिसर, चूरू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर विषयगत निबन्ध प्रतियोगिता एवं विद्यालयों में पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा 17 मार्च को सुबह 10 बजे विधि कॉलेज चूरू में भाषण, काव्य एवं कविता प्रतियोगिताएं होगी। इसी प्रकार 18 मार्च को सुबह 10 बजे टाऊन हॉल, चूरू में महापुरूषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमीनार समापन समारोह होगा।

सुजानगढ़ | महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष व दांडी यात्रा वर्षगांठ पर शुक्रवार को निजी स्कूल में तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर के आतिथ्य में गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय संयोजक सविता राठी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम प्रभारी स्नेहप्रभा मिश्रा, सह प्रभारी दिव्या बगड़ा, प्रमिला राठी, कविता त्रिवेदी, चैनरूप दायमा, रजनी शर्मा, पुरूषोतमलाल चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान एकल गायन कनिष्ठ वर्ग में प्रथम अणुव्रत बाल भारती स्कूल छापर, द्वितीय रतनदेवी सेठिया व तृतीय स्थान पर राजकीय कनोई बालिका उमावि सुजानगढ़ रही। एकल गायन वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अणुव्रत बाल भारती स्कूल छापर, द्वितीय रतन देवी सेठिया व तृतीय स्थान बाल भारती उमावि सुजानगढ़ रही। समूह गायन कनिष्ठ वर्ग में प्रथम अणुव्रत बाल भारती स्कूल छापर, द्वितीय राजकीय भराडिया बालिका मावि सुजानगढ़ व तृतीय रतन देवी सेठिया स्कूल रही। समूह गायन वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अणुव्रत बाल भारती स्कूल छापर, द्वितीय रतन देवी सेठिया उमावि व तृतीय स्थान पर बाल भारती उमावि सुजानगढ़ रही।

सादुलपुर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती व दांडी मार्च की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तर पर चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। बनारसी देवी गर्ल्स उप्रावि में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम तहसील संयोजक निर्मला सिंघल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबीईओ प्रथम दीवानसिंह सूरा तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन सैनी, पार्षद हैदर अली, सुरेंद्र सिंघल व हाजी सुलेमान थे। संस्था प्रधान चंद्रकला झाझड़िया, खड़गसिंह व प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलाें के 34 बच्चों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों व भजनों से समा बांध दिया। निर्णायक रामावतार वर्मा व एसीबीईओ द्वितीय कमल स्वामी थे। संयोजक सिंघल ने गांधीजी के जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। संचालन देवदास स्वामी ने किया। एसीबीईओ सूरा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को 18 मार्च को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बीदासर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दांडी यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बीदासर के राजकीय भंवरी देवी सुथार माध्यमिक विद्यालय में गांधी भजन/ देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीदासर) ने बताया कि प्रतियोगिता में बीदासर शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पार्वती देवी राठी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, दड़ीबा की छात्रा सोनू प्रथम, इसी विद्यालय की संतोष एंड पार्टी एवं ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास द्वितीय स्थान पर तथा राजकीय भंवरी देवी सुथार माध्यमिक विद्यालय, बीदासर के राजुराम एवं ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय, दड़ीबा के सदाशिव तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रधानाध्यापिका यमुना शर्मा ने किया।

सुजानगढ़. महात्मा गांधी दांडी यात्रा में हुई प्रतियाेगिता के विजेता अतिथियाें के साथ।

सादुलपुर. संबोधित करती महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल।
खबरें और भी हैं...