पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadulpur News Rajasthan News Holi Affection Meeting Of Sujangarh Migrants In Kolkata Kavi Sammelan Was Also Held

कोलकाता में सुजानगढ़ प्रवासियों का होली स्नेह मिलन समारोह, कवि सम्मेलन भी हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुजानगढ़ | होली पर्व को लेकर कोलकाता में सुजानगढ़ प्रवासियों का मायरा बैंक्वेट परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह हुआ। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कवि सम्मेलन हुआ। मनीष डागा व आदित्य कोठारी ने बताया कि कवि सम्मेलन में कवि डॉ. सुरेश अवस्थी, मंजीत सिंह, राजकुमार बादल, मुन्ना बैटरी व पद्मिनी शर्मा ने रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को गुदगुदाया। सरदारशहर के प्रसिद्ध फिरोज बिहानी ग्रुप ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में घनश्याम शारदा, आलोक सेठिया, संदीप भूतोडिया, बहादुर बैद आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...