- Hindi News
- National
- Ratangarh News Rajasthan News Holi Bindori Was A Bizarre Farce Of Attraction In Ratangarh
रतनगढ़ में निकाली होली की बिंदौरी विचित्र स्वांग रहे आकर्षण का केंद्र
शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से रविवार को होली की बिंदौरी निकाली गई। बिंदौरी में विचित्र वेशभूषा, अजीबो-गरीब सांग, चंग नृत्य, घूमर, डीजे व बैंड बाजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया। बिंदौरी में चल रहे विचित्र स्वांग, फाल्गुनी मस्ती में डूबे युवा, शंकर भगवान, कोरोना वायरस, सड़क सुरक्षा, धार्मिक, निर्भया हत्याकांड के दोषियों को फांसी, सुपरफास्ट ट्रेन, राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, शवयात्रा आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, विकास रिणवा, मनीष रिणवा, मनोज जोशी, रावतमल नौहाल, पार्षद गोपाल पारीक आदि उपस्थित थे।
रतनगढ़. शिवाजी सेवा संस्थान द्वारा निकाली बिंदौरी में युवाओं ने रचाए विभिन्न स्वांग।