- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Holi Of Flowers Played In Nagarshree Elders Made The Youth Laugh
नगरश्री में खेली फूलों की होली, बुजुर्गों ने युवाओं को हंसाया
लाेक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री में होली पर हंसो-हंसाओ कार्यक्रम हुआ। होली से पूर्व हुए इस कार्यक्रम की खास बात ये रही कि कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई। न रंग लगाया और न ही पानी का उपयोग हुआ। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर जोधपुर के कार्यकारी संपादक अरविंद चोटिया भी शामिल हुए।
बुजुर्ग कलाकार ने घुंघरू बांधकर धमाल सुनाई तो कलाकार, साहित्यकार व अन्य लोग नाचने लगे। सचिव श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि सुबोधकुमार अग्रवाल व ऋद्धि करण मोटेका को समर्पित होली पर खुलकर हंसने, हंसाने, ठहाके लगाने के लिए और तनावमुक्त रहने के लिए नगरश्री कार्यक्रम का आयोजन करती है। कार्यक्रम गींदड़ के वयोवृद्ध कलाकार डा. मोतीलाल सोनी की अध्यक्षता व जोधपुर के कार्यकारी संपादक अरविंद चोटिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। रामसिंह बीका ने हास्य के संस्मरण व गीत सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। विजयकांत शर्मा, शंकरलाल महर्षि, सत्यनारायण स्वामी, एलएन इंदौरिया, विष्णु शर्मा ने चुटकलों व कहानियां सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया। सुजानसिंह खींची ने देश में चालो जी ढोला मन भटकै...., नीरज गौड़ ने क्यानै लाजो लजवंती ...., शैलेंद्र माथुर ने एक ही गीत को कई रागों में गाकर वाह-वाही लूटी। अवकाश सैनी, लीलाधर कत्थक ने प्रस्तुति दी। विशिष्ठ अतिथि अरविंद चोटिया ने
ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की सार्थकता को रेखांकित किया। अंत में रंग व जल विहीन फूलों की होली खेली गई। संचालन प्रो. कमलसिंह कोठारी ने किया ।
नगरश्री में हंसाे-हंसाअाे कार्यक्रम में फूलों की होली खेलते कलाकार व अतिथि।