पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Salasar News Rajasthan News Holika Dahan Done With A 151 Feet Tall Garland At Salasar

सालासर में 151 फीट लंबी गोष्ट माला के साथ किया होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलीधोरा पर बालाजी गोशाला की ओर से गाय के गोबर से तैयार की गई 151 फीट गोष्ट माला के साथ होलिका का दहन किया गया। पंडित कन्हैयालाल देराश्री व पवन देराश्री ने पूजन करवाया।

रतनगढ़ | होलीधोरा पर पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी व ईओ भगवानसिंह ने पूजा-अर्चना कर होलिका का दहन किया। वहीं लाल कुआ गींदड़ आयोजन समिति के सहयोग से तीन दिवसीय, शिवाजी सेवा संस्थान में चार दिवसीय कार्यक्रमों का समापन हुआ। बुधवार को थाना परिसर में होली खेली। ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में केंद्र प्रभारी बीके सुप्रभा की माैजूदगी में होली पर्व मनाया गया।

साहवा | सरकारी अस्पताल के सामने राज की होली का दहन सोमवार शाम 7.30 बजे किया गया। पंडित मालचंद प्रिगावत व अशोक प्रिगावत ने पूजा करवाई। श्याम चंग मंडल की ओर से 11 दिवसीय फाग महोत्सव का भी समापन हुआ। बुधवार को थानाधिकारी गोविन्दराम विश्नोई के सानिध्य में पुलिसकर्मियों ने होली खेली।

सालासर
खबरें और भी हैं...