- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Honored Litterateur Kothari And Teacher Leader Poonia In Sadulpur
सादुलपुर में साहित्यकार कोठारी और शिक्षक नेता पूनिया का सम्मान किया
सादुलपुर | वार्ड तीन स्थित अंबेडकर भवन में हुए कार्यक्रम में साहित्यकार विशेष कोठारी का सम्मान किया गया। अभय दूगड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया तथा विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष रजिया गहलोत, द्रोणाचार्य अवार्डी कोच वीरेंद्र पूनिया, सेवानिवृत एएसपी नियाज मोहम्मद, मांगीलाल सुराणा, साहित्य समिति अध्यक्ष डॉ. रामकुमार घोटड़ व मंत्री अनिल शास्त्री थे। विनोद कोठारी ने राजगढ़ कस्बे पर रचित राजस्थानी कविता का पाठ किया। एडवोकेट पुष्पकांत शर्मा ने बताया कि अर्थशास्त्री विनोद कोठारी के पुत्र युवा साहित्यकार विशेष कोठारी की ओर से विजयदान की राजस्थानी कहानियों का अपनी पुस्तक ‘द टाइमलेस टेल्स फ्रॉम मारवाड़’ में अंग्रेजी अनुवाद किया गया। विधायक व पालिकाध्यक्ष ने युवा साहित्यकार कोठारी का सम्मान किया। शिक्षक नेता मनोज पूनिया को शिक्षक संघ प्रदेश प्रचार मंत्री बनाए जाने पर उनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विधायक व पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया।