पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bidasar News Rajasthan News Husband And Mother In Law Accused Of Harassing Woman Sent To Jail

महिला से हैवानियत करने के आरोपी पति व सास काे भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने घंटियाल की रोही में एक विवाहिता को तलाक नहीं देने पर गर्म लोहे के सरिए से दागने व आठ दिन तक बंधक बनाने के मामले में आरोपी पति व सास को शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। मामले की जांच कर रहे सुजानगढ़ डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि विवाहिता के साथ हैवानियत किए जाने के मामले में गुरुवार देर शाम आरोपी पति मुन्नीनाथ व शुक्रवार को आरोपी सास भंवरीदेवी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को रतनगढ़ के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। मामले में आरोपी ससुर भंवरनाथ व देवर लिच्छुनाथ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...