- Hindi News
- National
- Ratangarh News Rajasthan News In Charge Minister Dr Garg Will Visit Hailstorm Affected Areas Today
प्रभारी मंत्री डॉ. गर्ग आज करेंगे ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
रतनगढ़ | प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग सोमवार को तहसील के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों भी साथ रहेंगे। मंत्री ओलावृष्टि से हुई फसल खराबे की जमीनी हालात का मुआयना कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देंगे। इसके बाद दाउदसर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई करेंगे। पंचायत समिति के निवृतमान प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा ने बताया कि रविवार को तहसीलदार फारूक अली, गिरदावर व हल्का पटवारी भी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।