- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News In Chhapar The Talents Of The Terapanth Society Gave Cultural Performances Gave Awards
छापर में तेरापंथ समाज की प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, पुरस्कार दिए
छापर | कालू कल्याण केंद्र में तेरापंथ कन्या मंडल के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता कन्या मंडल प्रभारी राजू देवी नाहटा ने की। महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम नाहटा मुख्य अतिथि व सरला नाहटा,लक्ष्मीपत नाहटा व सुरेंद्र नाहटा विशिष्ट अतिथि थे। कन्या मंडल उपसंयोजिका मनीषा बैद ने आयोजकीय पृष्ठभूमि की जानकारी दी। ऋचा व चेतना ने गजबन पानी ने चाली, लकी व निधि ने होलिया में उड़े रे गुलाल, चेतना ने कालयो कूद पड्यो मेले में, डिम्पल नाहटा ने रंगीलो म्हारो ढोलना, सुविधा ने चांद चढ़यो गिगनार व लकी ,चेतना व निधि घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रही प्रतिभाओं को अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी अध्यक्ष प्रदीप सुराणा, लक्ष्मीदेवी नाहटा, सुरेंद्र नाहटा, सरोज भंसाली, ज्योति दूधोडिया, सरला नाहटा व शोभा देवी ने पुरस्कृत किया। संचालन मनीषा बैद ने किया।