- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News In Sujangarh Holi Of Flowers Played With The Color Leela Kanha Of Vrindavan
सुजानगढ़ में वृंदावन की रंग लीला कान्हा संग खेली फूलों की होली
_photocaption_सुजानगढ़. होली काे लेकर शहर में रविवार देर शाम वृंदावन की रास व रंग लीला का कार्यक्रम हुआ। करीब पांच घंटे चले कार्यक्रम में श्रीकृष्ण-राधा संग फूलों की होली खेली गई। धूमधड़ाका चेरिटेबल ट्रस्ट व जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से तेरापंथ सभा भवन में हुए कार्यक्रम में भजन, धमाल और चंग के साथ भगवान श्रीकृष्ण को फूलों की होली खिलाई गई। छोटे-छोटे कृष्ण-राधा के नृत्य के साथ सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम में लड्डू गोपाल सजाए गए, वहीं छापर के मूर्तिकार टोनी आर्य ने कृष्ण-राधा की मूर्ति उकेरी, जाे आकर्षण का केंद्र रही। राजस्थानी संगीत, म्यूजिकल ग्रुप पड़िहारा की टीम ने चंग-धमाल की प्रस्तुतियां देकर लोगों को खूब नचाया।*photocaption*