- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News In The Court Of Shakti Dadi Devotees Played Holi With Flowers
शक्ति दादी के दरबार में भक्तों ने फूलों से खेली होली
चूरू व ढांढ़ण में 10 मार्च को होली को लेकर हुए कार्यक्रमों में भक्तों ने शक्ति दादी के सजे अलौलिक दरबार में फूलों से होली खेली। ढांढ़ण में ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल व चूरू में ढांढ़ण वाली दादी का टाबरिया की तरफ से कार्यक्रम हुए। ढांढण में हुए कार्यक्रम में कोलकाता के मूलचंद बजाज ने भजनों की प्रस्तुति देकर संगीत संध्या का आगाज किया। सादुलपुर की प्रीति भरतिया की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। कोलकाता के नवीन जोशी ने भजन सुनाए। चूरू के
राकेश दाधीच ने भी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शक्ति दादी का सजा अलौकिक दरबार व फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने दरबार मेंे फूलों की होली खेली। शक्ति दादी के दरबार में छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
इधर] चूरू में चांदनी चौक स्थित बजाज गेस्ट हाउस में हुए ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कटनी के संजय नाकरा, मुंबई की शशी ढंढ व चूरू के मेहुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों की प्रस्तुतियांे को सुनने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित लोग देर रात तक डटे रहे। चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव व अलौलिक श्रृंगार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
फागोत्सव में खेली सूखी व फूलों की होली खेली, बूंद-बूंद पानी बचाने का दिया संदेश
चूरू | लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा लोहिया कॉलेज के पास होली की पूर्व संध्या पर होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव हुआ। मुख्य अतिथि मोहनलाल शर्मा थे। ट्रस्ट के ब्लॉक प्रभारी कन्हैयालाल सैनी ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। फूलों की होली खेली। लोक कलाकारों ने लोकगीत, धमाल व नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मनोज जांगिड़, महावीरप्रसाद मीषण, गणेश सोनगरा, अरूण शर्मा, शंकरलाल जांगिड़, रामचंद्र सैनी आदि उपस्थित थे। नया बास में महिलाओं ने सूखी गुलाल व फूलों से होली खेली। दैनिक भास्कर के अभियान से प्रेरित होकर मोहल्ले की महिलाओं ने पानी बचाओ की पहल की। कार्यक्रम में मनोरमा शर्मा, सीमा पंवार, सावित्री जांगिड़, पूनम ब्राह्मण, शशि पंवार, चंदा खेमका, विद्या शर्मा, सरोज खेमका, सीता आदि की सहभागिता रही। भजन-कीर्तन भी किए।
इधर, मनोरंजन क्लब में फागोत्सव के चार दिवसीय गींदड़ नृत्य में सर्व समाज ने भागीदारी कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल प्रस्तुत की। कृषि विभाग के रिटायर्ड उप निदेशक मोहनलाल शर्मा की प्रेरणा से इस दौरान फूलों की पंखुड़ियों से होली खिलाकर जल की बूंद-बूंद बचाने का संदेश दिया। योगेश गौड़ ने बताया कि गींदड़ में स्थानीय कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में केशरदेव आर्य, महेश मिश्रा, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र बावलिया, रवि दाधीच, अजय शर्मा, नवरतन टाक आदि ने पुष्प वर्षा की।
इधर, प्रतिभा नगर स्थित श्याम मंदिर में 10 मार्च को धुलंडी पर रंग व गुलाल की बजाय फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने किया। श्रद्धालुओं ने श्याम प्रभु के फूलों और इत्र से होली खेली। नोगा पंडित की मंडली के कलाकारों ने भजन सुनाए। पुजारी संतोष बुढाढरा ने मोर छड़ी से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पवन कुमार महनसरिया, ताराचंद महनसरिया, दिलीप महनसरिया, विमल जोशी, बालकिशन राजगढ़िया, एडवोकेट सुनील शर्मा, दीनदयाल सैनी, बजरंग महनसरिया, मंगतूराम बागड़ा आदि ने भागीदारी की।
बच्चों ने कोरोना वायरस पर रचे स्वांग
रतननगर | कस्बे में चंग की थाप व धमाल की प्रस्तुतियों पर कलाकारों ने नृत्य किया। गणगौरी गेट पर होली पर हनुमान कला केंद्र ने धमाल, गींदड़ व कलाकारों द्वारा कई तरह के हंसी मजाक के स्वांग निकाले गए। बच्चों द्वारा कोरोना वायरस पर कई स्वांग रचे गए। कलाकारों में प्रेम रतन पिचरंगिया, फूलाराम मीणा, महेश महर्षि, प्रभु दयाल मीणा, नवनीत शर्मा, पूर्णप्रकाश पिचरंगिया, रामस्वरूप मीणा,नरेश शर्मा, जगदीश गौड़, मुकेश महर्षि आदि थे। शिव कला मंच सुभाष कॉलोनी में अध्यक्ष दीनदयाल जांगिड़ पवन जाजम, महेश जाजम, ओम सिंह, भंवरलाल जाजम, सुभाष यादव आदि ने प्रस्तुतियां दी। चंग नृत्य का भंवरलाल जाजम, महेश जाजम, मकसूद खान ने शुभारंभ किया।
ढांढ़ण में फूलों से होली खेलती महिलाएं।
चांदनी चौक स्थित बजाज गेस्ट हाउस में नृत्य करते श्रद्धालु।