- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News In The Meeting A Proposal Was Made To Open A Counter For Drug Distribution In Bidasar Chc
बैठक मंें बीदासर सीएचसी में दवा वितरण के लिए एक काउंटर और खोलने का प्रस्ताव लिया
बीदासर | राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक डिप्टी सीएमएचओ डॉ. देवकरण गुरावा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए रेडियोग्राफर के पद पर शीघ्र नियुक्ति करने, दवा वितरण के लिए एक और काउंटर शुरू करने सहित अन्य प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मवीर स्वामी, सोसायटी सचिव परमानंद शर्मा, टीए कुशालसिंह राठौड, पार्षद गोपाल गुर्जर आदि उपस्थित थे।