- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Inauguration Of Smart Class Rooms And Cctv Cameras In School
स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम व सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन
सैनिक बस्ती में स्थित राजकीय गर्ल्स उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच वीरेंद्र पूनिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया थीं। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष रजिया गहलोत, सेवानिवृत एएसपी नियाज मोहम्मद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अलीशेर बड़गुर्जर, करतारसिंह टांडी, पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, मानसिंह रेबारी, ईश्वरसिंह पूनिया, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, मानसिंह निमड़, अदरीश गहलोत व सुरेंद्र बिजारणिया थे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विधायक पूनिया ने स्मार्ट क्लास रूम व सीसीटीवी कैमरों का फीता काटकर उद्घाटन किया। भामाशाह अमरसिंह सांगवान, भगवानाराम राव, दिलबाग श्योराण, महावीर मूंड, फूलसिंह लांबा, मनफूल सांगवान, सुरेंद्र पूनिया का सम्मान किया गया। संस्था की मांग विधायक ने स्कूल काे क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरेंद्र मारवाड़, भगवानी पूनिया, पूजा, सुमन, महावीर मूंड, सुरेंद्र पूनिया, रमेश, सुमित्रा, संतोष आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था प्रधान जयसिंह झाझड़िया ने आभार जताया।
उद्घाटन करतीं विधायक।