ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया
सादुलपुर | अखिल भारतीय किसानसभा तहसील कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने गांवों में दौरा कर फसलों का जायजा लिया। उपाध्यक्ष भगतसिंह, अध्यक्ष रामनिवास, मंत्री रणसिंह, कामरेड रामसिंह, बनवारीलाल मूंड व हरिराम टांडी ने रविवार को सूरतपुरा, लूटाणा मगनी, मगनीबास, लसेड़ी, इंदासर, गोठ्यां बड़ी व छोटी, ग्वालिसर, गागड़वास, सदाऊ, बिसलाण, राघा बड़ी व छोटी, भाकरां सहित आदि गांवों का दौरा कर अंधड़, बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई चना, सरसों, मैथी व तारामीरा की फसलों का अवलोकन किया। एसडीएम से गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन कर तुरंत किसानों को मुआवजा देने की मांग की।