पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Inspection Of Jail Knowing The Facilities Of Prisoners

जेल का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाएं जानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चूरू | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार दडिय़ा ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुविधाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उनके साथ वकील नरेश कुदाल व पवनसिंह थे। सचिव ने बंदियों के भोजन, रहने, पीने के पानी, साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर निर्देश दिए। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रथम बार प्रवेशित बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान बंदियों को उनके अधिकारों, प्ली बार्गेंनिंग, विभिन्न कानूनों, निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
खबरें और भी हैं...