- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Intruded Into The House A Case Was Registered Against 3
घर में घुसकर मारपीट, 3 के खिलाफ मामला दर्ज
साहवा | धीरबास बड़ा में मारपीट को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एसएचओ गोविंदराम विश्नोई के अनुसार छोटूराम पुत्र सुरजाराम जाट निवासी धीरवास बड़ा ने रिपोर्ट दी कि वह नौ मार्च की रात खाना खाकर घर पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे गांव का योगी पुत्र कृष्ण सहारण, राकेश पुत्र सुल्तान सहारण व राजास निवासी प्रेम पुत्र महावीर शराब के नशे में उसके घर आए और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर प|ी व बेटा आया, तो उसकी प|ी के साथ गाली-गलौच की। उसके भाई के आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।