पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sujangarh News Rajasthan News Jhulelal Janmotsav Anchor On Open Space This Time Due To Fear Of Kareena Virus

झूलेलाल जन्माेत्सव : काेराेना वायरस के डर से इस बार खुली जगह पर लंगर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस का खाैफ धाार्मिक कार्यक्रमाें पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार रात हनुमानधाेरा स्थित कृष्ण वाटिका में सिंधी महिला मंडल की हुइ बैठक में हाेली स्नेह िमलन समाराेह हुअा। इस दाैरान समाज हित से जुड़े विविध मुद्दाें व समाज के अागामी कार्यक्रमाें काे लेकर रूपरेखा बनाई गई। अध्यक्ष सुनीता रावतानी ने बताया कि 25 मार्च को नववर्ष की स्थापना दिवस व सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण देवता के अवतार झूलेलाल का जन्मोत्सव नए तरीके मनाया जाएगा। चित्रा जगवानी ने कहा कि काेराेना वायरस के खाैफ के चलते इस बार लंगर का कार्यक्रम खुली और बड़ी जगह में रखा जाएगा। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हाेंगे। झूलेलालजी को शहर की परिक्रमा कराई जाएगी। इस िदन सिंधी समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का भी निर्णय लिया। बैठक में संस्था की कमलेश, उर्वशी, नेहा जगवानी, सपना तोलानी, सुनीता मूलचंदानी, दिव्या बिनवानी ने भी विचार रखे।

महिला सिंधी मंडल के हाेली स्नेह िमलन व बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...