पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajaldesar News Rajasthan News Kidnapped And Beaten A Young Man And Snatched Money

युवक का अपहरण व मारपीट कर रुपए छीने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजलदेसर | परसनेऊ में 27 वर्षीय का अपहरण कर मारपीट कर रुपए छीनने को लेकर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस गोपीराम पुत्र लिछमणराम जाट ने रिपोर्ट दी कि वह 10 मार्च दोपहर 12 बजे प|ी के साथ गांव में होली की रामरमी कर अपने खेत आ रहा था। खेत के पास पीछे से आई एक कार में राकेश कस्वा निवासी दस्सूससर आैर दो अन्य व्यक्ति नीचे उतरे और उसकी प|ी को जबरन गाड़ी में डालने लगे। विरोध करने करने आरोपियों ने उसको जबरन गाड़ी में डाल लिया और आलसर की तरफ कार को लेकर भागने लगे। रास्ते में उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके गले से सोने की चेन, जेब में रखे वेतन के 10 हजार रुपए निकाल लिए अौर उसको आलसर से आगे रोड पर पटक कर भाग गए।
खबरें और भी हैं...