- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Korena Department Is Getting Information About Stay Of Foreign Tourists From Hotels And Institutions
कोराेना : हाेटलाें व संस्थानों से विदेशी पर्यटकों के ठहराव की सूचना जुटा रहा विभाग
जिले में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी रख रहा है। जिले के होटलों व संस्थानों से नियमित विदेशी पर्यटकों के ठहराव की सूचना एकत्रित की जा रही है। सीएमएचओ डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि एएनएम व आशा सहयोगिनियां घर-घर जाकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस के रोकथाम के संबंध में जागरूक कर रही हैं। सीएमएचओ ने बताया कि इसके साथ ही ग्रामीणों को पंपलेट का भी वितरण किया जा रहा है।
खांसी, जुकाम व बुखार पीड़ित विदेशी पर्यटक होने पर उसकी जांच चिकित्सा टीम की ओर से किए जाने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से प्रतिदिन खंासी, जुकाम व बुखार के मरीज के संबंध में चिकित्सा टीमों के द्वारा जांच कर लगातार माॅनिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्षण पाए जाने पर लापरवाही नहीं बरते बल्कि उपचार के लिए तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में संपर्क करें या टोल फ्री नंबर नेशनल कोल सेंटर ़91-11-23978046, टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 104 व 108, स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 0141-2225624 पर सम्पर्क कर सकते हैं।