- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Land Grabbed By Sister39s Share Lawsuit Filed Against Brothers
बहन के हिस्से की जमीन हड़पी, भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गांव धानोठी में एक विवाहिता के हिस्से की जमीन हड़पने को लेकर सिद्धमुख थाने में उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
गया है।
पुलिस के अनुसार धोला पुत्री लालचंद प|ी राममूर्ति जाट निवासी भट्टू कलां (हरियाणा) ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता लालचंद के खातेदारी की कृषि भूमि रोही धानोठी में स्थित है। उसके पिता के पांच पुत्र प्रतापसिंह, रामकुमार, जगदीश, मनीराम व महेंद्र व तीन पुत्रियां कलावती, विमला व धोला पैदा हुई थी। उक्त सभी कृषि भूमि में लालचंद की जायज वारिशान होने के कारण बहिस्सा बराबर की खातेदार व काश्तकार है। इसमें खातेदार रामकुमार, जगदीश व चिड़िया की मौत हो गई।
आरोपी प्रतापसिंह व मनीराम ने उसकी व उसकी बहनों के
हिस्से की कृषि भूमि में से
उनका हक व हिस्सा हड़पने
की नियत से गलत कुर्सीनामा पेश कर 8 जुलाई, 1998 को
अपने अकेलों के हक में नामांतरण करवा लिया।