- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News Last Day Of Submission Of Annual Tax Of Heavy Vehicles Penalty Will Be Imposed After This
भारी वाहनों का वार्षिक कर जमा कराने का आज अंतिम दिन, इसके बाद जुर्माना लगेगा
सुजानगढ़ | जिन वाहन मालिकों ने अभी तक अपने व्यावसायिक भारी वाहनों का वार्षिक कर जमा नहीं कराया है, वे 15 मार्च तक डीटीओ सुजानगढ़ में टैक्स जमा करा दें। इसके बाद वाहनों को सीज करने के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कार्यालय राजकीय अवकाश के दिन भी खुला रहेगा। डीटीअाे देवानंद ने बताया कि जिले के खनन क्षेत्र और लघु/मध्यम/भारी उद्योगों में फोर्क लिफ्टर, हाइड्रा क्रेन, डंपर/टिपर, मोटर ग्रेडर, रिग मशीन, कम्प्रेशर, कॉम्पेक्ट रोलर, जेसीबी लोडर, ट्रेक्टर ट्रॉली, टैंकर आदि कई वाहन चल रहे हैं। इनका न पंजीयन है न बीमा। वाहन टैक्स भी जमा नहीं कराया जाता। ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग, पुलिस, उद्योग एवं खनिज विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाएगा। एक अप्रैल से बीएस-4 वाहन पर रोक लग जाने के बाद विशेष अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक अप्रैल से बीएस-4 वाहनों की बिक्री और निबंधन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए जिले के वाहन डीलरों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है। निर्देश में बताया गया है कि बिक्री किए गए सभी बीसए-4 वाहनों का पंजीयन हर हाल में 25 मार्च तक करा लें।