- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News Mamta Award Will Be Given To The Girl Who Scored The Highest Marks In 12th Board In Ghaghu
घांघू में 12वीं बोर्ड में सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिका को मिलेगा ममता अवाॅर्ड
चूरू | घांघू गांव के राउमावि में अध्ययन कर बारहवीं बोर्ड की परीक्षा दे रही बालिकाओं के लिए अच्छी खबर है। इस परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्रा को ममता अवाॅर्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी की ओर से यह पुरस्कार दिया जाएगा। दर्जी ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप बारहवीं बोर्ड में सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिका को पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। एक से अधिक बालिकाओं के समान अंक आने पर उनमें पुरस्कार राशि बांट दी जाएगी तथा संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगस्त में आयोजित समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिवर्ष यह पुरस्कार उनकी ओर से दिया जाएगा। संस्थाप्रधान प्रताप कुमावत ने कहा है कि इससे बालिकाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उन्हें अधिक बेहतर अध्ययन करने की प्रेरणा मिलेगी।