खानपुर में शहीद की प्रतिमा का अनावरण
लाडनूं | शहीद तेजसिंह राठाैड़ की स्मृति में खानपुर गांव में प्रतिमा का अनावरण समाराेह हुअा। मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण विभाग के पूर्व मंत्री प्रेमसिंह बाजौर थे। 1971 में भारत-पाक युद्ध में खानपुर निवासी 14 ग्रेनेडियर्स के तेजसिंह राठौड़ शहीद हुए थे। समारोह में वीरांगना भंवर कंवर व पुत्र राजेंद्रसिंह राठौड़ का सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नागौर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट, सूबेदार राजेंद्रसिंह राठौड़, समाजसेवी नरपतसिंह गौड़, विश्वजीत कस्वा मालासी, महावीर भोजदेसर थे।