पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Medal Winners Welcomed At Khelo India All India University

खेलो इंडिया ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में पदक विजेताओं का किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सादुलपुर. पदक जीतकर लौटे अतुल व प्रवीण का स्वागत करते हुए।

सादुलपुर | भुवनेश्वर उड़ीसा में हुए खेलो इंडिया ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे सत्र पर्यंत प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच जसवंत पूनिया ने बताया कि केंद्र के प्रशिक्षित खिलाड़ी अतुल पूनिया निवासी बैरासर बड़ा ने 3000 मीटर स्टीपल चेस दौड़ में स्वर्ण पदक तथा प्रवीण नेहरा निवासी राघा बड़ी के डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर केंद्र में उनका स्वागत किया गया।

कोच पूनिया ने बताया कि प्रवीण ने इससे पूर्व मंगलौर में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में रजत, 2018 जूनियर नेशनल रांची में सिल्वर तथा 2017 में काेयंबटूर में कांस्य पदक जीते हैं। अतुल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मंगलौर में स्वर्ण, 2019 जूनियर नेशनल क्रॉस कंट्री में रजत, 2016 जूनियर नेशनल क्रॉस कंट्री में कांस्य पदक जीता है। प्रधानाचार्य जयवीरसिंह नेहरा व स्टाफ सदस्यों तथा खिलाड़ी कपिल मान, प्रदीप कुमार, नितेश कुमार आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...