पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Medical Department Will Train Health Workers For Prevention And Control Of Korena Virus In The District

जिले में कोराेना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग स्वास्थ्यकर्मियों को देगा प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 16 मार्च तक स्वास्थ्यकर्मियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक 14 से 16 मार्च तक ब्लाॅक, सेक्टर व सीएचसी, पीएचसी व सबसेंटर तक आशा सहयोगिनी व एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एएनएम व आशा सहयोगिनियों घर-घर जाकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस के रोकथाम के संबंध में जागरूक करेगी। जागरूकता अभियान के लिए जिले के नर्सिंग विद्यार्थियों को भी जोड़ा गया है। सीएमएचओ ने बताया कि आशा सहयोगिनी व एएनएम ग्राम व शहरी वार्ड में गृह भ्रमण के लिए जाने के दौरान भी आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम व नियंत्रण की जानकारी दे रही हैं। विदेशी पर्यटक व विदेश से आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस की जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खांसी, जुकाम व बुखार पीड़ित विदेशी पर्यटक होने पर उसकी जांच चिकित्सा टीम की ओर से किए जाने के निर्देश दिए है।

कोरोना पीडितों की सहायता के लिए हेल्पलाइन : सीएमएचओ ने बताया कि जागरूकता और यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। लक्षण पाए जाने पर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में संपर्क करें या टोल फ्री नंबर नेशनल कोल सेंटर ़91-11-23978046, टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 104 व 108, स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 0141-2225624 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...