पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Memorandum Sent To Cm Seeking To Implement Numerical Ratio In Principal Promotion

प्रधानाचार्य पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को रेसला प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार ने 67:33 का अनुपात लागू किया, उस समय व्याख्याताओं की संख्या 23000 व प्रधानाध्यापकों की संख्या 9000 थी। वर्तमान में यह नियम अप्रासंगिक हो गया है क्योंकि वर्तमान में प्रदेश में व्याख्याताओं की संख्या 54000 व प्रधानाध्यापकों की संख्या 3500 हैं। 3500 प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति के लिए 4000 पद सुरक्षित रहना उचित नहीं है। इस अनुपात में ही विभाग में हर बार प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में प्रधानाध्यापकों की उपलब्धता के अभाव के कारण खाली पद रह जाते हैं। प्रधानाचार्य की कुल पदों का 50 फीसदी पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाते हैं, जिसमें प्रधानाध्यापक व व्याख्याता दोनों योग्य होते हैं। जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़ ने बताया कि वर्तमान स्थिति में व्याख्याताओं की संख्या को मध्य नजर रखते हुए पदोन्नति के नियम में संख्यात्मक अनुपात में संशोधन कर पदोन्नति की जाएं। प्रतिनिधिमंडल में आरिफ खान, विजयपाल धुँंआ, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अविनाश सहारण आदि व्यख्याता उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य पदोन्नति का आनुपातिक पद्धति लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन देते हुए।
खबरें और भी हैं...