- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Minister Meghwal Was Greeted At The Affection Meeting
स्नेह मिलन समारोह में मंत्री मेघवाल का किया अभिनंदन
सुजानगढ़ | बागरेचा बास स्थित कामधेनु अपार्टमेंट के सभागार में होली स्नेह मिलन समारोह हुआ। कन्हैयालाल कमला देवी डूंगरवाल की ओर से हुए कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख डॉ. बनारसी मेघवाल का भी चुनरी ओढ़ा कर सम्मान किया गया। कमला डूंगरवाल व गजानंद जांगिड़ ने सभी का गुलाल से तिलक लगा कर स्वागत किया। एएसपी सीताराम माहिच, सभापति सिकंदर अली खिलजी, ईदरीश गौरी, साहित्यकार भंवरसिंह सामौर, हरिसिंह डागा, रतनगढ़ के सुरेंद्र दुगड़, जोधराज बैद, डालमचंद बैद, मोतीलाल सुराणा, धर्मेंद्र किलका, थानाधिकारी मनोज कुमार, भीखमचंद सुराणा, नागरमल सुराणा, उप सभापति बाबूलाल कुलदीप, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, बजरंग सैन का सम्मान किया गया। संचालन डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा ने किया।